Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»दीपावली के बाद बढ़ता वायु प्रदूषण, जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय!
Adda More..

दीपावली के बाद बढ़ता वायु प्रदूषण, जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय!

दीपावली के बाद बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए आयुर्वेद के हल्दी, काली मिर्च, गुड़ और तुलसी जैसे प्राकृतिक उपाय बहुत प्रभावी हैं।
By Samsul HaqueOctober 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: दीपावली पर पटाखों के उत्सर्जित धुआं और धूल-मिट्टी से देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ जाता है। इससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है और खासकर फेफड़ों पर इसका बुरा असर पड़ता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त लोग इस माहौल में विशेष रूप से प्रभावित होते हैं।

जब हम प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, तो सूक्ष्म जहरीले कण हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। ये कण शरीर में सूजन (इन्फ्लेमेशन) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे इम्युनिटी कमजोर होती है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आयुर्वेद और वैज्ञानिक दावा: हल्दी से बढ़े इम्युनिटी

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि कुछ प्राकृतिक पदार्थ शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है, जो फेफड़ों में सूजन को कम करता है।

विशेष रूप से काली मिर्च के साथ हल्दी का सेवन करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाता है, इसलिए हल्दी वाला दूध रात को पीना या खाना बनाते समय हल्दी-काली मिर्च डालना लाभकारी होता है।

गुड़ और विटामिन सी से फेफड़ों को आराम दें

गुड़ आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुधारता है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद भी करता है। सर्दी-जुकाम में अदरक के साथ गुड़ चबाना फेफड़ों के लिए फायदेमंद है।

संतरा, नींबू और आंवला जैसे फल विटामिन-सी के उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो फेफड़ों की कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। सुबह आंवला जूस पीना या नींबू पानी में शहद डालकर सेवन करना संक्रमण से बचाव में मदद करता है।

तुलसी, पालक, मेथी और ब्रोकली से भी मजबूत करें फेफड़े

तुलसी प्राचीन काल से फेफड़ों के डिटॉक्स के लिए उपयोग की जाती रही है। अदरक-तुलसी की चाय नियमित पीने से गले को आराम मिलता है और शरीर मजबूत होता है। पालक, मेथी और ब्रोकली बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ई और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्त्वों से भरपूर होती हैं, जो फेफड़ों की मरम्मत और क्रियाशीलता को बेहतर बनाती हैं।

सावधानी के साथ प्रदूषण से बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली और उसके बाद के दिनों में प्रदूषण से बचाव के लिए ये उपाय करने चाहिए:

  • घर के अंदर रहकर मास्क पहनना

  • प्रदूषणमुक्त उत्पादों का उपयोग

  • प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट उपकरणों से फेफड़ों की सुरक्षा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.