Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, राष्ट्रपति ने जाना हाल
Jharkhand

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, राष्ट्रपति ने जाना हाल

एडिटरBy एडिटरJune 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झामुमो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके किडनी में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस की शिकायत पाई गई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से जानकारी ली।इस मौके पर गांडेय विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren भी मौजूद थीं । pic.twitter.com/giVFpMnXMx

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 26, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर गुरुजी का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गुरुजी की पत्नी कल्पना सोरेन से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री के साथ उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं, बड़ी बहू सीता सोरेन भी जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाली हैं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी गुरुजी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गुरुजी के स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा राज्य उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा है।

झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता का माहौल है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन को पहले केवल नियमित जांच के लिए गंगाराम ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत भर्ती करना पड़ा।

पूरे झारखंड में गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

RECENT ADDA.

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत

March 13, 2026

बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेला पर मिला व्यक्ति का शव

March 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.