Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»धलभूमगढ़ में रेलवे लाइन पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand

धलभूमगढ़ में रेलवे लाइन पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम के धलभूमगढ़ रेलवे अंडरपास के पास युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
By Samsul HaqueOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के धलभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ श्मशान घाट के पास शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब रेलवे अंडरपास पुलिया के ऊपर एक युवक और एक युवती के शव मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही धलभूमगढ़ थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर युवकों की पहचान की गई।

मृत युवक की पहचान मंगल टुडू (पिता गणेश चंद्र टुडू), निवासी बाबईदा, थाना राउतारा (धलभूमगढ़) के रूप में हुई। मृतका जोबा रानी किस्कू (पिता लूंदरा किस्कू), निवासी सड़कगुटू, थाना मुसाबनी बताई जाती हैं। दोनों शवों की स्थिति क्षत‑विक्षत बताई गई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई है या किसी अन्य कारण से। प्रारंभिक तौर पर मामला सुसाइड या हादसे दोनों आशंकाओं पर जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.