Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डीजीपी के अचानक दौरे से हड़कंप, कैरव गांधी अपहरण पर फोकस
Jharkhand

डीजीपी के अचानक दौरे से हड़कंप, कैरव गांधी अपहरण पर फोकस

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 25, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: रविवार दोपहर जमशेदपुर में उस वक्त पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई, जब झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा अचानक शहर पहुंचीं। डीजीपी के इस अचानक दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। माना जा रहा है कि यह दौरा हाल के दिनों में सामने आए कुछ चर्चित और संवेदनशील मामलों, विशेष रूप से 14 दिनों से लापता व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले से जुड़ा हुआ है।

डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद रहे। तीनों अधिकारियों ने कदमा–सोनारी लिंक रोड सहित शहर के विभिन्न इलाकों का भौतिक निरीक्षण किया और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था व जांच की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ी नजर आईं, जिससे आम लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, डीजीपी ने एसपी आवास में एक घंटे से अधिक समय तक चली उच्चस्तरीय बैठक में कैरव गांधी अपहरण मामले की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिले के तीनों एसपी, डीएसपी और कई इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस कप्तान पीयूष पांडेय ने दावा किया कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी को लेकर पुलिस कई अहम बिंदुओं पर लगातार काम कर रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। हालांकि जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने इस मामले में अधिक जानकारी साझा करने से परहेज किया।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिसिया तंत्र को और अधिक मजबूत करने, तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ हर संभावित एंगल से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस इस मामले में हनी ट्रैप और फिरौती जैसे पहलुओं को भी गंभीरता से खंगाल रही है। इसके साथ ही डीजीपी ने शहर में बढ़ते चोरी, छिनतई और नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट आदेश दिए।

कदमा–सोनारी लिंक रोड पर कुछ समय तक रुककर डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती व्यवस्था और क्षेत्र की समग्र स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी पीयूष पांडेय ने मीडिया से बातचीत में इस दौरे को औपचारिक बताया, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि डीजीपी ने संगठित अपराध और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रणनीति पर विशेष जोर दिया है और जमशेदपुर को अपराध व नशा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि पुलिस की ओर से डीजीपी के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिस तरह से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कई अहम स्थलों का निरीक्षण और लंबी बैठक हुई, उससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि पुलिस किसी बड़े और संवेदनशील मामले को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। डीजीपी के इस दौरे को कैरव गांधी अपहरण मामले से जोड़कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस जांच से जुड़े कुछ अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.