Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बिशुनपुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त ने की आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, प्रगति में सुधार के दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

बिशुनपुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त ने की आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, प्रगति में सुधार के दिए सख्त निर्देश

By Shiwam KeshriOctober 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, बिशुनपुर प्रखंड सभागार में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आवास, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लक्ष्य अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी पंचायत सचिवों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को तय समयसीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन पंचायतों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें चेतावनी जारी करते हुए 15 अक्टूबर 2025 तक जिला से प्राप्त लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की समीक्षा के दौरान भी उप विकास आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुमला जिले में बिशुनपुर प्रखंड को सर्वाधिक लक्ष्य दिया गया है, इसलिए संबंधित अधिकारी योजना के निष्पादन में तेजी लाएं। जिन लाभुकों को तीसरी किस्त प्राप्त हो चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पंचायतवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने समय पर पौधारोपण सुनिश्चित करने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने, एबीपीएस को 100% करने तथा महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और अपेक्षित सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.