Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया डुमरी प्रखंड का व्यापक दौरा, बन्दुआ गांव के विभिन्न क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा
Jharkhand

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया डुमरी प्रखंड का व्यापक दौरा, बन्दुआ गांव के विभिन्न क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriJune 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला/डुमरी:- उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बन्दुआ गांव का दौरा किया और वहां सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया।

दौरे की शुरुआत उक्त गांव में लगे धरती आबा जनभागीदारी अभियान के शिविर से हुई। वहां उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत अभिवादन किया गया। उपायुक्त ने शिविर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को अवश्य मिले।

इसके पश्चात उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उपायुक्त द्वारा उक्त सेंटर की वर्तमान स्थिति, सफाई, शौचालय, पानी ,बिजली,भवन मरम्मती इत्यादि की जानकारी ली गई। उपायुक्त महोदया ने वहां उपस्थित कर्मियों को रजिस्टर मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गांव में बन रहे अबुआ आवास निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की बात कही।

इसके पश्चात उपायुक्त ने शिशु घर (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित) का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने भवन में खिड़की,समुचित बिजली व्यवस्था तथा पंखा लगाने का निर्देश दिया ।

बन्दुआ गांव स्थित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। भवन में पानी, बिजली की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए बच्चों को सही तरीके से पढ़ाने की बात कही गई। साथ ही साथ केंद्र में रजिस्टर मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।उक्त गांव में खराब पड़े जलमीनार के सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर शीघ्र संबंधित विभाग को जलमिनार को मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके बाद उपायुक्त ने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बन्दुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय में पानी ,बिजली की व्यवस्था सही करने,किचेन शेड निर्माण करने तथा बेंच डेस्क मरम्मती का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में एक चापाकल लगवाने की बात कही गई।

इसके पश्चात डुमरी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षक किया। वहां उन्होंने स्कूली बच्चियों से संवाद स्थापित किया और उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कक्षा की कमी है। जिसपर उपायुक्त महोदया द्वारा इस समस्या के शीघ्र समाधान करने की बात कही गई। साथ ही विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

इस दौरे के क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने वन धन केंद्र, सेनेटरी पैड निर्माण स्थल,जीरा फूल चावल,लेमन ग्रास इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

दौरे के आखिरी में उपायुक्त महोदय ने पुस्तकालय का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक शनिवार को वह पुस्तकालय में बच्चों की कक्षा लें। जिससे बच्चों को उनसे प्रेरणा मिले और वह भी उनकी तरह पढ़ लिख कर कामयाब व्यक्ति बनें। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों से भी संवाद किया और उनकी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने गांव के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, बिजली की आपूर्ति बहाल करने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

*उपस्थित पदाधिकारी:*
इस निरीक्षण अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी,डुमरी सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी, पिरामल फाउंडेशन के कर्मीगण एवं अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

लोहरदगा में प्लंबरों का बढ़ा मान, जल जीवन मिशन के नायकों को मिला सम्मान

March 11, 2026

बिरसानगर में कोहराम: आर्थिक तंगी से टूटा हौसला, 28 वर्षीय युवक ने दी जान

March 11, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

लोहरदगा में प्लंबरों का बढ़ा मान, जल जीवन मिशन के नायकों को मिला सम्मान

March 11, 2026

बिरसानगर में कोहराम: आर्थिक तंगी से टूटा हौसला, 28 वर्षीय युवक ने दी जान

March 11, 2026

मानगो में पब्लिक का पावर: घर में घुस रहे चोर को दबोचा, CCTV से हुई पहचान!

March 11, 2026

बोकारो में खूनी संघर्ष: रणक्षेत्र बना DAV स्कूल परिसर, कार फूंकी, गवाह गायब!

March 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.