अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Deoghar News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJ) तरलोक सिंह चौहान शनिवार को अपने परिवार संग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मुख्य न्यायाधीश के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई थी। प्रोटोकॉल के तहत देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ सहित प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
वीआईपी द्वार से प्रवेश, बासुकीनाथ का दौरा रद्द
मुख्य न्यायाधीश शुक्रवार देर शाम मधुपुर में विश्राम करने के बाद देवघर सर्किट हाउस पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार की सुबह वे परिवार के साथ वीआईपी द्वार से मंदिर में प्रवेश किए और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी।
पूजा संपन्न होने के बाद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ ने मुख्य न्यायाधीश को अंगवस्त्र और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया। जानकारी मिली है कि उनके बासुकीनाथ दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पूजा के तुरंत बाद वे सीधे देवघर से ही रवाना हो गए।

