Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हेमंत सरकार से मांग– नगड़ी से खूंटी में शिफ्ट करें रिम्स-2 प्रोजेक्ट: दिलीप मिश्रा
Jharkhand

हेमंत सरकार से मांग– नगड़ी से खूंटी में शिफ्ट करें रिम्स-2 प्रोजेक्ट: दिलीप मिश्रा

सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट दिलीप मिश्रा ने हेमंत सरकार से रैयतों के हित में रिम्स-2 परियोजना को नगड़ी से हटाकर खूंटी शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अधिग्रहित जमीन का उपयोग नहीं हुआ तो इसे किसानों को लौटाना सरकार की जिम्मेदारी है।
By Samsul HaqueAugust 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट दिलीप मिश्रा
सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट दिलीप मिश्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट दिलीप मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर रैयतों और किसानों के हित में ठोस कदम उठाना चाहिए।

मिश्रा ने कहा कि जब भी राज्य सरकार को विकास कार्यों के लिए जमीन की जरूरत हुई, आदिवासी मूलवासियों ने हमेशा सहयोग किया और स्वेच्छा से अपनी जमीन सौंपी। लेकिन आज तक कई प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में सिमटी हुई हैं। ऐसे में रैयतों की जमीन बेकार पड़ी है, जिस पर किसान अब भी खेती कर रहे हैं।

उन्होंने साफ कहा कि नियमों के अनुसार यदि अधिग्रहित जमीन पर 20 साल तक कोई विकास कार्य नहीं होता है, तो सरकार को जमीन रैयत को वापस करना अनिवार्य है। लेकिन इसके बावजूद अधिकारी भ्रष्टाचार और दबाव के जरिए किसानों की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को रिम्स-2 प्रोजेक्ट को नगड़ी के बजाय खूंटी में शिफ्ट करना चाहिए। उनका तर्क है कि खूंटी में पहले से ही नॉलेज सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। वहाँ अधूरा ढांचा मौजूद है, जिसे उपयोग में लाकर आसानी से रिम्स-2 की शुरुआत की जा सकती है। इससे न तो किसानों को विस्थापित होना पड़ेगा और न ही नई जमीन अधिग्रहण की जरूरत होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

40% सफाई मित्रों की छंटनी पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

40% सफाई मित्रों की छंटनी पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल

May 11, 2026

कोडरमा में खेत से मिला रामजी यादव का शव, सल्फास से मौत की आशंका

May 11, 2026

शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या! सोपोडेरा स्कूल कांड का सनसनीखेज खुलासा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.