Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बहाने से बुलाया होटल, फिर दोस्तों संग मिलकर MBBS छात्रा की लूट ली अस्मत, वीडियो भी बनाया!
India

बहाने से बुलाया होटल, फिर दोस्तों संग मिलकर MBBS छात्रा की लूट ली अस्मत, वीडियो भी बनाया!

दिल्ली के आदर्श नगर स्थित होटल में 18 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा से अमनप्रीत और उसके दोस्तों द्वारा गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी की तलाश जारी।
एडिटरBy एडिटरOctober 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली में 18 साल की MBBS छात्रा से एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को FIR दर्ज कराई, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

बेहद चालाकी से बनाया भरोसा

पुलिस के मुताबिक 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया। वहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया, जबकि आरोपी के दोस्तों ने इसकी वीडियो बनाया।

पीड़ित छात्रा के मुताबिक मुख्य आरोपी के दोस्तों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपी दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगा और पूरे सितंबर में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मना करने पर आरोपी युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पीड़िता हरियाणा के जींद की रहने वाली है, जो डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, रोहिणी के हॉस्टल में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रही है।

ब्लैकमेलिंग और लगातार उत्पीड़न

पीड़ित छात्रा ने शिकायत में कहा कि अमनप्रीत से उसकी दोस्ती थी। इसलिए जब अमन ने उससे पार्टी की बात कही तो उसने उस पर यकीन कर लिया, लेकिन अमन ने दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फिर इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वहीं होटल के मालिक ने बताया कि दोनों 5 सितंबर की करीब रात 11:30 बजे होटल आए थे। लड़का और लड़की दोनों ने रजिस्टर में एंट्री की थी। उनके पास कुछ खाने-पीने का सामान भी था। दोनों ने अगली सुबह 10:50 बजे चेक आउट कर लिया था। इसके 15 दिन बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम होटल आई। उन्होंने उन्हीं दोनों के बारे में पूछताछ की। हालांकि, होटल के ऑटो डिलीट सिस्टम की वजह से 15 दिन पुराना सीसीटीवी अपने आप डिलीट हो गया। इसलिए जांच टीम को रजिस्टर में उनकी एंट्री की कॉपी दे दी।

पुलिस जांच और छापेमारी

इस मामले में आदर्श नगर थाने में 3 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमनप्रीत की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के ठिकानों का पता लगाने के लिए तकनीकी और मैनुअल जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.