अपनी भाषा चुनेें :
Chatra News: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सलैया गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने एक विधवा बुधनी देवी और उसके परिजन को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा। घटना के दौरान कुदाल, लाठी, डंडे के साथ साथ जमकर लात घुसे चले। इस मारपीट में सास पतोहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इधर घटना को लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा वशिष्टनगर थाना में सीताराम यादव सहित अन्य के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। परन्तु उसे बाद में छोड़ दिया गया। थाना से छूटने के बाद सीताराम यादव न सिर्फ शान से मुहल्ले में घूम रहा है, बल्कि खुलेआम थाना में दिए गए आवेदन को वापस लेने की धमकी भी दे रहा है।
स्थानीय थाना से पीड़ित परिवार के द्वारा जब न्याय नहीं मिला तो वह थक हारकर चतरा एसपी से मिलने पहुंचे। जहां उन्हें न्याय दिलाने की बात तो कही गई। परन्तु वहां से उसे न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है। इधर पीड़िता ने अपने साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार भी एसपी से लगाई है।

