Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»होर्मुज स्ट्रेट पर संकट: ईरान की धमकी से मचा हड़कंप, भारत-चीन की तेल आपूर्ति पर संकट!
World

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट: ईरान की धमकी से मचा हड़कंप, भारत-चीन की तेल आपूर्ति पर संकट!

By Samsul HaqueJune 24, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: दुनिया की कुल तेल आपूर्ति में से हर पांचवां टैंकर एक बेहद संकरे जलमार्ग—होर्मुज स्ट्रेट—से होकर गुजरता है। लेकिन अब इस अहम समुद्री रूट पर खतरा मंडरा रहा है। ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद इसे बंद करने की धमकी दी है। यह कदम अगर उठाया गया, तो वैश्विक तेल बाजार से लेकर एशियाई देशों के पेट्रोल पंप तक अफरा-तफरी मच सकती है।

होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला 167 किमी लंबा और सबसे संकरा 33 किमी चौड़ा जलमार्ग है। इसके उत्तर में ईरान, और दक्षिण में ओमान तथा यूएई स्थित हैं। यही वह रास्ता है जिससे खाड़ी देशों का लगभग सारा कच्चा तेल दुनिया भर में सप्लाई होता है।

अमेरिकी एजेंसी ईआईए के अनुसार, दुनिया के कुल तेल का 20% इसी रास्ते से गुजरता है। हर दिन करीब 1.78 से 2.08 करोड़ बैरल तेल इस मार्ग से आता-जाता है। इसका 82% हिस्सा एशियाई देशों में जाता है, जिसमें भारत और चीन सबसे प्रमुख आयातक हैं।

13 जून को इजराइल की कार्रवाई और 22 जून को अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी संसद ने होर्मुज को बंद करने की मंजूरी दी। ईरान इसे दबाव बनाने की रणनीति और रोकथाम की नीति के तहत देख रहा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के पास कई विकल्प हैं, हालांकि अंतिम फैसला नेतृत्व करेगा।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक तेल कीमतों में जबरदस्त उछाल आएगा। अमेरिका से लेकर एशिया तक बिजलीघरों को ईंधन संकट होगा। गैस स्टेशन और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। भारत और चीन जैसे देशों को वैकल्पिक सप्लायर खोजने होंगे।

भारत का एक बड़ा हिस्सा इराक, सऊदी अरब और यूएई से आयातित तेल पर निर्भर है। होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी और सप्लाई में बाधा आ सकती है। हालांकि भारत रूस, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों से भी कच्चा तेल आयात करता है।

ईरान के दो मुख्य विकल्प के जरिये होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है।

पहला सिर्फ 3 किमी की शिपिंग लेन में सी-माइन्स लगाकर शिप्स की आवाजाही रोकी जा सकती है। और दूसरा आईआरजीसी के जरिए मिसाइल, ड्रोन या नावों से जहाजों पर सीधे हमले किए जा सकते हैं।

चीन की बढ़ेंगी मुश्किलें:

ईरान से चीन को निर्यात होने वाले 90% तेल की सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से ही होती है। यह मार्ग बंद हुआ तो चीन की इंडस्ट्री पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन से अपील की है कि वह ईरान को इस कदम से रोके।

होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना न केवल खाड़ी देशों, बल्कि पूरी दुनिया के ऊर्जा संतुलन को हिला सकता है। ईरान का यह कदम आर्थिक आत्महत्या जैसा हो सकता है, पर इसका असर भारत, चीन, अमेरिका और यूरोप सभी पर होगा। अब सबकी नजरें ईरान की अगली चाल और वैश्विक कूटनीतिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!
  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.