Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सीपी सिंह, महुआ, नवीन, अजयनाथ, जीतूचरण ने भरा नामांकन पत्र, सभी कर रहे जीत के दावे..
#Trending

सीपी सिंह, महुआ, नवीन, अजयनाथ, जीतूचरण ने भरा नामांकन पत्र, सभी कर रहे जीत के दावे..

By Samsul HaqueOctober 24, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार को राजधानी रांची में गहमागहमी का माहौल रहा। मौसम भले खराब रहा लेकिन प्रत्याशियों के नॉमिनेशन ने रांची में सियासी पारा जरूर बढ़ा दिया है। बैंड-बाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने समाहरणालय पहुंचे। सभी के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। सभी अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं। रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, झामुमो प्रत्याशी डॉ. महुआ माजी, हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव, कांके विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम समेत बड़ी संख्या में अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस बार 50 हजार वोट से जीतेंगे : सीपी सिंह

रांची से बीजेपी के प्रत्याशी सीपी सिंह ने नामांकन किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले 6 टर्म से वह रांची के विधायक रहे हैं। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने दावा किया है कि इस बार 50 हजार वोट के मार्जिन से जीतेंगे।

मौका दें, शहर की सूरत बदल दूंगी : डॉ महुआ माजी

रांची विधानसभा सीट से महुआ माजी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार की तौर पर नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा है कि इस सीट पर वह बीजेपी के उम्मीदवार सीपी सिंह को कड़ी टक्कर देंगे। बता दें कि 2019 में भी डॉ महुआ माजी ने रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन, लगभग 5000 वोट से वह पीछे रह गई थीं और सीपी सिंह चुनाव जीतकर पांचवीं बार विधायक बने थे। इस बार डॉ महुआ माजी और सीपी सिंह में कड़ी टक्कर होगी।

हटिया से इस बार चौका लगाएंगे : नवीन जायसवाल

हटिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि हटिया से इस बार चौका लगेगा। जिस तरह वर्तमान सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। रोजगार नहीं दिया। प्रतियोगिता परीक्षाएं ली गई वह भी स्थगित कर दी गई। कई पेपर बेच दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को बेच दिया।

जनता के आशीर्वाद से पार्टी की उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा : अजयनाथ शाहदेव

हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराऊंगा।

पीएम मोदी के हाथों को करेंगे मजबूत : डॉ जीतूचरण राम

कांके विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ जीतूचरण राम ने नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सालों भर पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव को लेकर काम करती है। इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। कांके से जो शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है, उसे कायम रखेंगे। जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुनील यादव के घर पर ED का रेड

इस खबर को भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भरा पर्चा, X पोस्ट में दिया ये नारा..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.