Bokaro news: स्थानीय मजदूरों के उपर हो रहे शोषण और रैयतों के हक अधिकार को लेकर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने इलेक्ट्रो स्टील वेदांता के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद कर दिया है. यह घोषणा बुधवार को जिलाध्यक्ष ज्वाहरलाल माहथा ने जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया. यह बैठक चास के विद्यापति नगर स्थित श्री विश्वनाथ-संकटमोचन मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

इस मौके पर मुख्य रूप से

 वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में रैयतों, मजदूरों और स्थानीय लोगों के साथ हो रहे शोषण तथा प्लांट के आसपास बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताना और आगामी धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय की गई । इस दौरान नेताओं ने व्यापक विचार-विमर्श कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों, विस्थापित परिवारों और मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मजदूरों और विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। ग्रामीण विकास कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और पार्टी अपने सिद्धांतों पर अडिग है।

बैठक में देवाशीष मंडल, अशोक मिश्रा, जमील अख्तर, आशा सिंह, कौशल किशोर, नाजिर अहमद, कन्हैया पांडे, राजकुमार विद्यार्थी, जलेश्वर दास, मुख्तार अंसारी, रामपद रविदास, तापस सहनी, असीम शर्मा, प्रेम राय समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर निवारण तिवारी, धनंजय कुमार झा, अजीत राय, शैलेन्द्र राय, राजेश कुमार, तापस ओझा, राजीव कुमार, हीरा लाल शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू सिंह, कौशर अफरोज, अफाक आलम, आलम, सुधीर जायसवाल, विकास राजहंस, शिवनाथ महतो, मुसर्रत जबीं, नेहा यादव, पूनम यादव, रीता कुमारी, करीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Boकार्यक्रम के अंत में बोकारो जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share.
Exit mobile version