India News: कर्नाटक के चन्नागिरि से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक प्रेग्नेंट वन अधिकारी श्वेता के बारे में असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान दे डाला। विधायक ने कहा, “वह तो सैलरी लेने आती हैं, लेकिन बैठक में आने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बना लेती हैं। शर्म आनी चाहिए। अगर गर्भवती हैं तो छुट्टी ले लें, काम करने की क्या जरूरत है?” बैठक में विधायक की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला अधिकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने बयान को ‘सेक्सिस्ट’ बताते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। महिला सशक्तिकरण की खोखली बातों, महिला कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों पर सवाल उठाए गए। विपक्षी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में विफल होने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।”

वीडियो वायरल, विपक्ष की मांग

वीडियो में अन्य अधिकारी असहज दिखे, मगर किसी ने प्रत्यक्ष विरोध नहीं किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अधिकारी पर रिश्वत लेने की भी बात कही गई और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। महिला अधिकार कार्यकर्ता विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व विवाद और पार्टी प्रतिक्रिया

यह पहली बार नहीं है जब विधायक बसवराज विवादों में आए हैं। पार्टी से पहले भी शो-कॉज नोटिस मिल चुका है। फिलहाल कांग्रेस ने मामले पर चुप्पी साधी है, मगर विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बता जोरदार हमला किया है।

Share.
Exit mobile version