Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»राष्ट्रगान के दौरान हिलते-डुलते, हंसते और हाथ जोड़ते नजर आए सीएम नीतीश
Bihar

राष्ट्रगान के दौरान हिलते-डुलते, हंसते और हाथ जोड़ते नजर आए सीएम नीतीश

By Samsul HaqueMarch 21, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समेत अन्य विपक्षी दलों ने शुक्रवार को विधानसभा में हंगामा किया।

  • विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने कहा-राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के वीडियो पर निशाना साधते हुए कार्य स्थगन का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का “अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

इसके बाद विपक्षी विधायक वेल में उतरकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ विधायक रिपोर्टर टेबल पर चढ़ गए। स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पहली पाली में सदन की कार्यवाही मात्र 8 मिनट ही चल सकी।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में भी सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तेजस्वी समेत अन्य विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को सीएम नीतीश का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें सीएम नीतीश एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान हिलते-डुलते, हंसते और हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो पर विधानसभा में हंगामा हो गया।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम नीतीश कुमार बड़े हैं। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह हमारे सीएम ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, बिहारी होने के नाते हम शर्मिंदा हैं। नीतीश ने बिहारियों का सिर शर्म से झुका दिया है। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य के सीएम को राष्ट्रगान का अपमान करते देखा गया है। नीतीश कुमार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट के अंदर स्थगित कर दी गई। परिषद में विपक्ष के सदस्यों द्वारा खेल कार्यक्रम में सीएम नीतीश द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया। जिसे सभापति ने नियम विरुद्ध बताकर अस्वीकृत कर दिया। इसके बावजूद विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने राष्ट्रगान के अपमान को देश का अपमान बताया है। इस पर सभापति ने कहा कि यह बोलकर बिहार का अपमान किया जा रहा है। कोई भी बात इस संबंध में कार्यवाही में दर्ज नहीं होगी। वहीं, जदयू के नीरज कुमार ने भी विपक्ष के सदस्यों का विरोध किया। शोर के बीच औपचारिक कार्य निबटाए गए और सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.