अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोमवार को बोकारो पहुंचने पर जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बोकारो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के आगमन के तुरंत बाद पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सलामी पेश की।
इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुनील भास्कर, उपायुक्त अजय नाथ झा, और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया था। प्रशासनिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री जिले में निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों के लिए रवाना हुए।

