अपनी भाषा चुनेें :
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान, राँची में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह मुलाकात राज्य सरकार और राजभवन के बीच विकासात्मक सहयोग और सकारात्मक संवाद का प्रतीक रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

