अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर ट्रैफिक विभाग ने भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष यातायात योजना जारी की है। यह योजना 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक या सीमित अनुमति दी गई है, ताकि श्रद्धालु घाटों तक बिना बाधा पहुंच सकें।
ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार,
-
26 अक्टूबर (सुबह 6 से 9 बजे तक) भारी वाहनों का परिचालन सामान्य रहेगा।
-
9 बजे से रात 11 बजे तक, बसों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
-
27 अक्टूबर को सुबह 6 से 7 बजे तक सीमित तौर पर अनुमति होगी,
लेकिन सुबह 7 बजे से 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक सभी भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। -
28 अक्टूबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक केवल बाहर निकलने वाले ट्रकों और ट्रेलरों को अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और मार्गों का सख्ती से पालन करें ताकि छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मी तैनात किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि घाटों की ओर जाने वाले मार्ग साफ‑सुथरे और निर्बाध रहें, जिससे छठ व्रतियों को जाम का सामना न करना पड़े।

