अपनी भाषा चुनेें :
Saraikel-Kharsawan News: चांडिल में मंगलवार सुबह तब अफरा-तफरी मच गई, जब चिलगुडीह गांव के पास सुवर्णरेखा मुख्य केनाल में एक महिला का शव तैरता हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। पहचान कदमबेड़ा टोला की रहने वाली पार्वती मुर्मू के रूप में हुई, जो पिछले चार दिनों से गायब थी।
परिवार ने खुद की खोज, पुलिस को नहीं दी जानकारी
पार्वती के लापता होने की सूचना परिवार ने पुलिस को नहीं दी थी। गांव के लोग मिलकर उसकी तलाश करते रह रहे थे। इसी दौरान केनाल में उसका शव मिलने से पूरा मामला सामने आया। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना लगता है।
मौत हादसा, आत्महत्या या कुछ और?
परिजनों का कहना है कि पार्वती कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई- यह अभी भी साफ नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। गांव में लोग अलग-अलग अंदाजे लगा रहे हैं और इलाके में दहशत का माहौल है।

