Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चांडिल में हाथी का तांडव; शौच को जा रहे युवक को पटककर किया अधमरा
Jharkhand

चांडिल में हाथी का तांडव; शौच को जा रहे युवक को पटककर किया अधमरा

सरायकेला के नीमडीह में जंगली हाथी के हमले में युवक कोकिल सिंह गंभीर रूप से घायल। 15 हाथियों के झुंड ने गांव में डाला डेरा, दहशत में ग्रामीण। वन विभाग ने दी सहायता।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह हुंडरू–पाथरडीह गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक जंगली हाथी ने गांव के ही 35 वर्षीय युवक कोकिल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त की है जब कोकिल तड़के सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए पास के तालाब की ओर जा रहा था। धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर हाथी ने अचानक कोकिल को अपनी चपेट में ले लिया और पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

MGM में जिंदगी और मौत के बीच जंग; वन विभाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

हाथी के पटकने से कोकिल सिंह के सिर में गहरी चोटें आई हैं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वनपाल राणा प्रताप महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कोकिल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। वन विभाग ने मानवीय आधार पर पीड़ित परिवार को इलाज के लिए फिलहाल 5,000 रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की है।

15 हाथियों के झुंड ने डाला डेरा; दहशत में डूबा हुंडरू–पाथरडीह गांव

ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगभग 15 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा है, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों में खौफ का माहौल है। लोग रात-रात भर जागकर अपने घरों और फसलों की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि हाथियों को भगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं और प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.