Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»चंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता तौसिफ कोलकाता से गिरफ्तार!
Bihar

चंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता तौसिफ कोलकाता से गिरफ्तार!

कोलकाता से आनंदपुर स्थित गेस्ट हाउस से दबोचा गया तौसिफ रजा उर्फ बादशाह; एक महिला समेत चार और गिरफ्तार, कार भी बरामद
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 20, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बहुचर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता के आनंदपुर इलाके से तौसिफ को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक महिला समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि पटना के एसएसपी कार्तिकेट शर्मा ने अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई। तौसिफ को एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया, जहां वह पिछले कुछ दिनों से छिपा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की, जिससे वह पटना से फरार हुआ था।

बड़ी प्लानिंग से पहुंची पुलिस, मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आरोपितों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से कोलकाता के आनंदपुर पहुंचीं और गुप्त तरीके से छानबीन के बाद तौसिफ को गिरफ्तार किया।

इस ऑपरेशन के दौरान एक आरोपित के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। पुलिस ने अब तक इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

पहले भी हुई थी छह आरोपितों की गिरफ्तारी

इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में स्थित शापूरजी रिहायशी टावर से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी शूटरों को ठिकाने तक पहुंचाने और वापस लाने में शामिल थे। इनका संपर्क शेरू सिंह गिरोह से बताया जा रहा है, जो इस हत्या के पीछे मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है।

शेरू सिंह इस समय बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है और उस पर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। कहा जा रहा है कि गिरोह ने पेशेवर तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया।

पारस एमआरआई अस्पताल में हुई थी चंदन मिश्रा की हत्या

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को पटना के पारस एमआरआई अस्पताल परिसर में अपराधियों ने दिनदहाड़े चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। चंदन मिश्रा का नाम स्थानीय व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में जाना-पहचाना था, जिससे इस मामले को राजनीतिक रंग भी मिला।

तौसिफ का कनेक्शन और गिरोह का नेटवर्क

मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह के संबंध पटना के कई आपराधिक गिरोहों से बताए जा रहे हैं। उसके ऊपर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर कहा जा रहा है कि यह आपसी रंजिश और आपराधिक वर्चस्व का परिणाम थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की पूरी साजिश और फाइनेंसरों का भी खुलासा हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.