Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव
Jharkhand

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news : हाल के दिनों में छोटे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में की जा रही खाद्य सुरक्षा जांच और उसके बाद दिए जा रहे नोटिस को लेकर चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ ने चिंता जताई है। इस संबंध में चेंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी बात रखी।

मुलाकात के दौरान चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे व्यवसायी शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन अधिकांश छोटे व्यापारियों को फूड सेफ्टी से जुड़े सभी नियमों और प्रावधानों की पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में सीधे नोटिस देने या दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय पहले उन्हें जागरूक करना अधिक उचित होगा।

चेंबर पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि छोटे व्यापारियों के लिए एक जागरूकता सेमीनार आयोजित किया जाए, जिसमें फूड सेफ्टी से जुड़े नियम, लाइसेंस प्रक्रिया, स्वच्छता मानक और अन्य आवश्यक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी जाए। इससे छोटे व्यापारी नियमों को समझकर अपने प्रतिष्ठानों में आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की गलती से बच सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि यदि इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो चेंबर प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेगा।

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ की ओर से आश्वासन दिया गया कि अधिक से अधिक व्यापारियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों की सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने चेंबर के सुझाव को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं है, बल्कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा, ताकि व्यापारी नियमों से अवगत होकर उनका सही तरीके से पालन कर सकें।

इस प्रतिनिधिमंडल में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष संजय चौबे, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संधवार, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान तथा कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

April 12, 2026

RECENT ADDA.

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

April 12, 2026

चाईबासा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, चार घायल

April 12, 2026

बरही जनता दरबार में विधायक ने सुनी समस्याएं, तुरंत समाधान

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.