Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर लगाने की अपील, चैंबर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
#Trending

थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर लगाने की अपील, चैंबर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainSeptember 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और कोषाध्यक्ष को शुक्रवार शाम “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चैंबर कार्यालय में जाकर बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान नए पदाधिकारियों से कई सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इनमें प्रमुख रूप से थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए राज्यभर में रक्तदान-महादान शिविर आयोजित करने, दुर्गा पूजा के दौरान जागरूकता बैनर लगाने, सदर अस्पताल रांची को वातानुकूलित वॉल्वो बस दान देने, डेली मार्केट व सब्जी मंडी को वेंडर मार्केट की तर्ज पर विकसित करने और दर्जी समुदाय को सहयोग देने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही रक्तदान वॉल्वो बस दान करने पर चर्चा होगी और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए शिविर लगाने में चैंबर सहयोग करेगा। वहीं, डेली मार्केट से जुड़े मुद्दों पर भी वहां के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक नदीम खान, समाजसेवी मो. बब्बर, झारखंड जैमितुल राईन पंचायत के प्रवक्ता मो. इम्तियाज सोनू और इदरीसिया सूफी पंचायत रांची के अध्यक्ष मुन्नवर अली भुट्टों शामिल थे। सभी ने चैंबर पदाधिकारियों के सहयोगात्मक रुख की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

RECENT ADDA.

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत

March 13, 2026

बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेला पर मिला व्यक्ति का शव

March 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.