India News: छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल फोन में कई लड़कियों की अश्लील चैट्स मिलने के बाद पुलिस उसकी जांच को तेज कर रही है। आरोपी पूछताछ में पुलिस को कोई सही जवाब नहीं दे रहा है और लगातार अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा है।

पुलिस ने दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर उनसे पीड़ित छात्राओं के साथ आमना-सामना करवाया। पूछताछ के दौरान महिला सहयोगियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पीड़ितों को धमकाकर उनके अश्लील संदेश डिलीट करने के लिए मजबूर किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चैट्स में सबूत मिला है कि चैतन्यानंद लड़कियों को झांसा देता था और उन्हें प्रलोभन भी देता था। साथ ही उसने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाकर फोन में रखी है। इसके अलावा कई लड़कियों की डीपी की स्क्रीनशॉट्स और गंदी चैट भी उसके मोबाइल फोन में मिली हैं। सख्ती से पूछताछ और चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही बाबा सवालों के जवाब देता है। पूछताछ में बाबा के फर्जीवाड़े के नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती का मंगलवार को उनकी दो महिला सहयोगियों से आमना-सामना कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों महिला सहयोगियों ने पीड़ितों को धमकाया और उन्हें अपने अश्लील मैसेजे डिलीट करने के लिए मजबूर किया। पुलिस को चैतन्यानंद के फोन में कई महिलाओं के साथ चैट मिली हैं। जिसमें झूठे वादे करके उन्हें लुभाने की कोशिश की गई है। अधिकारी ने बताया कि चैतन्यानंद के फोन में एयरहोस्टेस के साथ कई फोटों भी मिली है। बता दें दिल्ली में एक केंद्र द्वारा अनुमोदित निजी संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए चैतन्यानंद ने बाबा के भेष में अपने आपराधिक कारनामे जारी रखे। अधिकारी ने कहा कि चैतन्यानंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और पूछताछकर्ताओं को गुमराह कर रहा है।

Share.
Exit mobile version