Jharkhand News: प्रखंड में बच्चों के समग्र विकास और ग्रीष्मावकाश के दौरान उनकी रचनात्मकता तथा अधिगम स्तर को बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “गिफ्ट ऑफ एजुकेशन” गतिविधि के तहत समर कैंप एवं गृहकार्य आधारित नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।इस पहल के तहत, ग्रीष्मावकाश में भी बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए 24 और 25 मई को भटौली विद्यालय में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।

इस समर कैंप में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के साथ-साथ विभिन्न खेल, संगीत, नाटक, कला, कहानी, हैंडक्राफ्ट और गणितीय खेल जैसी रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।इस आयोजन में संकुल के 5 विद्यालयों से 250 बच्चों के साथ-साथ 10 शिक्षकों, बीपीओ और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कैंप में उत्साह का माहौल बन गया।यह समर कैंप अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक सुरेश कुमार, विनय कुमार बड़ा, विक्टोरिया एक्का, ब्रेजेनिया केरकेट्टा, सरोज जयसवाल, निर्मला कुमारी और सतीश भगत सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share.
Exit mobile version