चैनपुर थाना क्षेत्र में आम जनता और खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आपातकालीन सहायता नंबर डायल 112 के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक और अन्य प्रमुख चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर क्यूं आर कोड चिपकाए गए।यह जागरूकता अभियान चैनपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच जाकर उन्हें डायल 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। एसआई दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि किसी भी आपराधिक घटना या सहायता की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बिना किसी देरी के डायल 112 का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि 112 पर कॉल करने पर पुलिस त्वरित सहायता लेकर मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सेवा केवल स्थानीय नहीं है, बल्कि भारत के किसी भी कोने से 112 पर कॉल करके चंद मिनटों में इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।सार्वजनिक जगहों पर चिपकाए गए ये क्यूं आर कोड लोगों को संकट के समय में आसानी से डायल 112 से जुड़ने में मदद करेंगे। जागरूकता के साथ तकनीक का यह समावेश पुलिस को सूचना देने की प्रक्रिया को और भी तेज और सरल बनाता है

Share.
Exit mobile version