अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला बाजार में रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में झारखंड नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से आक्रोश जताते हुए रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को कराइकेला थाना के पास जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांगें और गुस्सा
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले और इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वे लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासन की उदासीनता को लेकर नाराज हैं।
पुलिस प्रयासों के बीच जारी है जाम
पुलिस थाना प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह ठप है। प्रशासन जाम को हटाने के लिए प्रयासरत है।

