Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा के छोटानागरा में आईईडी विस्फोट कांड का खुलासा, दो नक्सली दबोचे गए
Jharkhand

चाईबासा के छोटानागरा में आईईडी विस्फोट कांड का खुलासा, दो नक्सली दबोचे गए

चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री और तार बरामद किए गए।
By Samsul HaqueOctober 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी इलाके में आईईडी विस्फोट मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अलब्रेट लोगगा उर्फ रेंगी लोमगा और विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ गवरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों नक्सली प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े हुए हैं। इनके पास से नौ बोल्ट की बैटरियां, 22 पीस और लगभग 200 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने पुलिया में आईईडी लगाकर विस्फोट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

मिसिर बेसरा गिरोह के खिलाफ अभियान जारी

एसपी अमित रेनू ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, असीम मंडल, अजय महत्तो और सागेन अंगरिया के नेतृत्व में दस्ता इस समय कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में सक्रिय है। यह समूह पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में है।

ऐसी सूचनाओं के आधार पर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और जगुआर की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। 9-10 अक्टूबर की रात को हुए रातामाटी आईईडी ब्लास्ट (कांड संख्या 21/2025) की जांच में पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के सहारे इन नक्सलियों तक पहुंची।

प्रशासन की अपील – मुख्यधारा में लौटें नक्सली

एसपी ने नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों से अपील की कि वे झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने बताया कि नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है और सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी में उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान दल में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 26 बटालियन और कोबरा यूनिट शामिल थी।

वर्तमान में नक्सल विरोधी ऑपरेशन जिले में जारी है और सुरक्षा एजेंसियों ने आगे और बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

RECENT ADDA.

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द: अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच, दोबारा होगा एग्जाम

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.