Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»करोड़ों की नहर मरम्मती जल्दबाजी में, ठलाई की मोटाई और रड साइज पर उठे सवाल
Jharkhand

करोड़ों की नहर मरम्मती जल्दबाजी में, ठलाई की मोटाई और रड साइज पर उठे सवाल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bermo News: जल संसाधन विभाग झारखंड के अंतर्गत बांध प्रमंडल तेनुघाट की ओर से लगभग 3.66 करोड की लागत से आठ दिसंबर से तेनु-बोकारो नहर का मरम्मती कार्य जारी है. 34 किलो मीटर के तेनु-बोकारो नहर में 107 स्थानों में नौ हजार स्क्वायर फीट एक सप्ताह के अंदर मरम्मती कार्य को पूरा किया गया. कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है. मरम्मती कार्य को पूरा करने के लिए संवेदकों की ओर से जल्दीबाजी में गुणवत्ता पर नजरअंदाज किया जा रहा है. जबकि नहर की मरम्मती की एस्टीमेट में पहले नहर के किनारे उगे झाडियों की सफाई के बाद मिट्टी को समतल कर दो इंच का पीसीसी करने के बाद दस एमएम का रॉड लगाकर चार इंच का आरसीसी ढलाई करना है. लेकिन संवेदकों की ओर से जैसे—तैसे झाडियों की सफाई कर पीसीसी ढलाई के बाद रॉड लगाने व आरसीसी ढलाई एस्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा है. दस एमएम के रॉड के जगह पर छह से आठ एमएम का रॉड का उपयोग करते हुए चार इंच का आरसीसी के जगह पर दो से तीन इंच के बीच ही आरसीसी ढलाई का कार्य शुरू किया गया है. जो गुणवत्ता पर सीधे तौर पर नजरअंदाज किया जा रहा है. जबकि नहर का मरम्मती कार्य 107 संवेदकों को मिला है.
———
मरम्मती कार्य को विभाग ने दो भागों में है बांटा
34 किलामीटर के तेनु-बोकारो का 107 स्थानों में हो रहे मरम्मती कार्य को विभाग ने दो भागों में बांटा है. यह कार्य 3.66 करोड रूपये की लागत से नौ हजार स्क्वायर फीट में होना है. एक भाग में सौ—सौ स्क्वायर फीट करके लगभग चार—चार लाख रूपये की लागत से 54 संवेदकों को कार्य दिया गया है. जबकि दूसरे भाग में 50—50 स्क्वायर फीट करके लगभग दो लाख रूपये की लागत से 53 संवदकों के बीच कार्य का आवंटन किया गया है.
————
हर वर्ष नहर की मरम्मती का निकलता है निविदा
तेनु-बोकारो नहर की मरम्मती को लेकर जल संसाधन विभाग झारखंड के अंतर्गत बांध प्रमंडल तेनुघाट की ओर से हर वर्ष निविदा निकाली जाती है. पिछले वर्ष फरवरी 2024 में भी नहर की मरम्मती का निविदा निकाला गया था. जिसमें दस हजार स्क्वायर फीट का कार्य लगभग चार करोड रूपये की लागत से मरम्मती कार्य हुआ था. जिसमें गुणवत्ता को नजर अंदाज किया गया था. पिछले वर्ष मरम्मती कार्य में कई जगहों के पीसीसी में दरारे आ गयी है. स्थानीय लोगो ने विभाग के अधिकारी से जांच की मांग की है.
तेनु-बोकारो नहर का मरम्मती कार्य के लिए नहर में जलापूर्ति बंद कर दी गयी है. सभी स्थल में कार्य पूर्ण होते ही 14 दिसंबर की देर शाम नहर में जलप्रवाह प्रारंभ कर दिये जाने का संभावना बताया जा रहा है. आठ दिसंबर से संवेदकों की ओर से नहर की साफ सफाई, नहर में जमे हुए पानी को सुखाने तो कई जगहों पर नहर किनारे भाग में ढलाई कार्य शुरू किया गया है. वहीं को देखा गया कि नहर के जलप्रवाह बंद होने से तेनुघाट से बोकारो तक समीपवर्ती जितने भी गांव है वहां जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है. जिससे लोगों को खासे परेशानियां का सामना करना पड रहा है.
—————
क्या कहते है विभाग के जेई
बांध प्रमंडल तेनुघाट के कनीय अभियंता विकास कुमार ने कहा कि तेनु-बोकारो का मरम्मती कार्य नौ हजार स्क्वायर फीट में किया जा रहा है. मरम्मती कार्य में दस एमएम का रॉड का उपयोग करते हुए दो इंच का पीसीसी ढलाई करना है. जिसके बाद चार इंच का आरसीसी ढलाई करना है. गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर संवेदकों को सख्त हिदायत दिया गया है. 14 दिसंबर तक संवेदकों को कार्य पूरा करना है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.