Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ब्राजील में खून से सनी गलियां: ड्रग माफिया के खिलाफ जंग में 64 की मौ’त, 75 घायल
World

ब्राजील में खून से सनी गलियां: ड्रग माफिया के खिलाफ जंग में 64 की मौ’त, 75 घायल

रियो डी जेनेरो में पुलिस और ड्रग माफिया के बीच भीषण मुठभेड़ से हाहाकार मच गया है। सड़कों पर लाशें बिछी हैं, जबकि सुरक्षा बलों ने अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया है।
By Samsul HaqueOctober 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: ब्राजील के सबसे बड़े शहर रियो डी जेनेरो में ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस की जंग अब एक खूनी लड़ाई में बदल गई है। शहर की गलियों में दर्जनों शव पड़े हैं, गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं और हेलिकॉप्टर से गोलाबारी जारी है। इस हिंसा में अब तक 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 60 माफिया सदस्य और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 75 लोग घायल हुए हैं।

हेलिकॉप्टर और बख्तरबंद वाहनों से हमला

पुलिस ने रियो के कई इलाकों में ड्रग तस्करों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टरों और बख्तरबंद वाहनों का इस्तेमाल किया गया। बदले में माफिया गिरोहों ने ड्रोन से हथियारों की बरसात की, जिससे पुलिस बलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई क्षेत्रों में आगजनी और भारी गोलीबारी हुई। रियो की सड़कों पर पुलिस और अपराधी आमने-सामने हैं, मानो यह कोई युद्ध का मैदान हो।

81 गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

ब्रालील में ड्रग्स के खिलाफ चलाये गये सबसे बड़े अभियान के तहत ही सेना पुलिस की विशेष इकाई ड्रग डीलरों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई।

अब तक पुलिस ने 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और 75 से अधिक स्वचालित राइफलें, 200 किलोग्राम कोकीन और लाखों रुपये की नगदी जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि यह पिछले कई दशकों में ब्राजील का सबसे बड़ा पुलिस अभियान है। राज्यपाल क्लाउडियो कास्त्रो के अनुसार, ऑपरेशन “रियो पैसिफिकाडो” के तहत लगभग 2,500 पुलिस और सैन्यकर्मी तैनात हैं।

रेड कमांडो गैंग पर सबसे ज्यादा वार

यह अभियान खास तौर पर ब्राजील के सबसे पुराने और खतरनाक अपराधी संगठन “रेड कमांडो” को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। यह गैंग न सिर्फ ड्रग तस्करी में लिप्त है, बल्कि अवैध हथियार कारोबार, संपत्ति कब्जा और स्थानीय नागरिकों से सुरक्षा टैक्स वसूलने में भी सक्रिय है। गिरोह के गुर्गों ने पुलिस की कार्रवाई रोकने के लिए 50 बसों को कब्जे में लेकर सड़कें बंद कीं।

शहर में लॉकडाउन जैसा माहौल

मुठभेड़ इतनी हिंसक हो गई कि शहर के कई स्कूल और विश्वविद्यालय सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए। नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट किया कि कई इलाकों में शव अब भी सड़कों पर पड़े हैं और स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

कॉप-30 से पहले शांति का परीक्षण

यह ऑपरेशन उस समय शुरू हुआ जब रियो डी जेनेरो में अगले सप्ताह “सी40 ग्लोबल मेयर्स समिट” और “प्रिंस विलियम अर्थशॉट प्राइज” जैसे संयुक्त राष्ट्र से जुड़े आयोजन होने वाले हैं। नवंबर में होने वाले “कॉप 30” सम्मेलन से पहले शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्राजील सरकार ने इस अभियान को अनिवार्य बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.