Bihar News: बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर अररिया भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। मौके पर जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, पूजा आनंदा, सोशल मीडिया संयोजक नृपेन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की और इसे आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बड़ा कदम बताया।



