Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को सफल बनाने BJP ने कसी कमर
Bihar

पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को सफल बनाने BJP ने कसी कमर

पीएम नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। अररिया में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रणनीति बनाई।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: पीएम नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ-साथ नवनिर्मित अररिया–गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे और कई नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पीएम के दौरे को सफल बनाने के लिए रविवार की देर शाम BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल अररिया सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने BJP संगठन के पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सर्किट हाउस पहुंचने पर BJP जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत फूलमालाओं, बुके और अंगवस्त्र से किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से पीएम के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला संगठन प्रभारी खोखा बाबू, उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक उर्फ बमशंकर भगत, फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी, अररिया उपमुख्य पार्षद गौतम साह, अनूप जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नागेश्वर यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, राजेंद्र यादव, कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला समेत बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम का पूर्णिया दौरा ऐतिहासिक होगा और बिहार के लिए नई सौगातें लेकर आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पीएम के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से जुट जाएं। इस बैठक के बाद BJP कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह और भी बढ़ गया है, और सभी 15 सितंबर के दिन का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.