Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोडरमा में भाजपा संगठनात्मक चुनाव संपन्न, नए मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत
Jharkhand

कोडरमा में भाजपा संगठनात्मक चुनाव संपन्न, नए मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderama News: भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरु कृपा विवाह भवन, कोडरमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला चुनाव सह प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा जिला चुनाव पर्यवेक्षक विकास प्रीतम एवं जिला चुनाव अधिकारी सुबोध सिंह ‘गुड्डू’ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर दोनों चुनाव अधिकारियों द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों की विधिवत घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विकास प्रीतम ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

जिला चुनाव अधिकारी सुबोध सिंह ‘गुड्डू’ ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए हैं। नए दायित्वधारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन ही पार्टी की पहचान है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दें।निम्नलिखित मण्डल के अध्यक्ष बनाये गए ।
सतगांवा मंडल अध्यक्ष- रणजीत कुमार और मण्डल प्रतिनिधि – बालमुकुंद सिंह
बासोडीह मण्डल अध्यक्ष – नरेश यादव और मण्डल प्रतिनिधि – मनोज चौधरी
झुमरी तिलैया नगर दक्षिणी मण्डल – अध्यक्ष नवीन चौधरी , मण्डल प्रतिनिधि-संजय शर्मा
कोडरमा नगर मण्डल अध्यक्ष – संजय पासवान , मण्डल प्रतिनिधि – संदीप कुमार गुप्ता
करमा मण्डल अध्यक्ष – सुनील पण्डित मण्डल
डोमचांच नगर मण्डल अध्यक्ष – सुजीत कुमार
डोमचांच ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष – सुनील भारती ,मण्डल प्रतिनिधि – पारिजात सिंह
नवाडीह मण्डल अध्यक्ष – सुनील कुमार यादव , मण्डल प्रतिनिधि – पवन सिंह
मार्कच्चो मण्डल अध्यक्ष – शम्भू कुमार सिंह ,मण्डल प्रतिनिधि -सुरेन्द्र यादव
चंदवारा मण्डल अध्यक्ष – नन्द किशोर सोनी एवं मंडल प्रतिनिधि – द्वारिका प्रसाद राणा
तिलैया डैम मण्डल अध्यक्ष – मनोज कुमार साव एवं मण्डल प्रतिनिधि – राज कुमार पांडेय
जयनगर मण्डल अध्यक्ष – महाबीर यादव एवं मण्डल प्रतिनिधि- रामदेव मोदी
हीरोडीह मण्डल अध्यक्ष – राजेन्द्र सिंह

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि मोदी ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह ,वीरेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष जूही दास गुप्ता राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, राजेश सिंह ,जिला महामंत्री विजय यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री सूरज मेहता, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह ,अनीता देवी, हरि पंडित, चन्द्रशेखर जोशी, प्रेमांशु कुमार, नरेंद्र पाल ,अशोक मेहता,राजेंद्र सिंह, सुनील बड़गवे,जयशंकर प्रसाद,महेश वर्मा, राजेश सिंह ,दीप नारायण सिंह, रज्जू भैया,जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.