Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»बिहार बंद: महिलाओं के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे NDA कार्यकर्ता, जानिए पूरा घटनाक्रम
Politics

बिहार बंद: महिलाओं के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे NDA कार्यकर्ता, जानिए पूरा घटनाक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर कांग्रेस मंच से की गई टिप्पणी के विरोध में बिहार की मातृशक्ति ने पांच घंटे का बंद बुलाया। भाजपा-जदयू-लोजपा समेत राजग की महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में राज्यभर में सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। बंद के दौरान आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
By Samsul HaqueSeptember 4, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: पटना में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का व्यापक असर देखने को मिला। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था, लेकिन पांच घंटे के इस विरोध प्रदर्शन ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

बंद का आह्वान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मातृशक्ति ने किया था। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो की महिला नेत्रियां सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजधानी पटना से लेकर कटिहार, आरा, औरंगाबाद, बांका, दरभंगा और सासाराम तक बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

राजधानी पटना में इनकम टैक्स चौराहे पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। धरना-प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आरा में भी सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठिया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में NDA कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक को बंद कराया। दुकानों पर ताले लटक गए और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

औरंगाबाद में भी बंद का असर दिखा। नवीनगर प्रखंड और टंडवा इलाके में दुकानें बंद रहीं। वहीं, कटिहार में बंद समर्थकों ने माहौल और गरमा दिया। शहीद चौक और मिरचाईबाड़ी चौक पर टायर जलाए गए और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई। कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक रास्तों में फंसे रहे।

दरभंगा में भी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क पर उतरीं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पीएम से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि यह लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान है।

भागलपुर, सासाराम और सीवान में भी बंद का व्यापक असर दिखा। सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम कर दिया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीवान में ऑटो और बस सेवा पूरी तरह ठप रही।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पीएम की मां पर अपशब्द कहना सिर्फ मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। इसे देश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे।

बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बसें और निजी वाहन जाम में फंसे रहे। स्कूल और बाजार बंद रहे। यात्रियों को घंटों तक सड़कों पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कुल मिलाकर, मातृशक्ति के नेतृत्व में बुलाए गए इस बंद ने साफ कर दिया कि पीएम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.