अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR 2025) प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Draft Voter List 2025) जारी कर दी है। यह सूची सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी की गई और इसे भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in या https://voters.eci.gov.in पर भी अपलोड किया गया है। अब राज्य के मतदाता घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे अपनी जानकारी एक बार अवश्य जांच लें और यदि कोई गलती या विसंगति पाई जाती है, तो 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के बीच दावा और आपत्ति दर्ज करें।
कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम?
-
सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
-
अपने जिले (District) और विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) का चयन करें।
-
“Roll Type” में SIR Draft 2025 चुनें।
-
दिए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरें।
-
अपने बूथ की भाग संख्या (Part Number) का चयन करें।
-
इसके बाद “PDF Download” विकल्प पर क्लिक करें और वोटर लिस्ट डाउनलोड करें।
डाउनलोड की गई सूची में आप अपने नाम के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपके क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास भी इस वोटर लिस्ट की प्रति उपलब्ध है। आप उनसे संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।
अगर नाम नहीं है या जानकारी गलत है तो क्या करें?
यदि वोटर लिस्ट में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है, या उसमें कोई त्रुटि है, तो आप 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक विशेष कैंपों में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इन विशेष कैंपों का आयोजन संबंधित प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा। आवेदन करते समय आपको पहचान पत्र, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
राजनीतिक दलों को भी दी गई प्रारूप सूची
निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों में तैनात ईआरओ (Electoral Registration Officer), एईआरओ (Assistant ERO) और बीएलओ (Booth Level Officer) को यह प्रारूप सूची सौंप दी है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी यह ड्राफ्ट सूची दी जा रही है, ताकि वे भी अपने स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन कर सकें।
राज्यस्तरीय बैठक की भी तैयारी
राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से बताया गया है कि जल्द ही राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।

