Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»Bihar Election Results: एनडीए 156 आगे, महागठबंधन 81 पर सिमटा; तेजस्वी–तेजप्रताप की बढ़त, सम्राट पीछे
Bihar

Bihar Election Results: एनडीए 156 आगे, महागठबंधन 81 पर सिमटा; तेजस्वी–तेजप्रताप की बढ़त, सम्राट पीछे

बिहार मतगणना के रुझान: एनडीए 156 सीटों पर आगे, महागठबंधन 81 पर—तेजस्वी-तेजप्रताप की बढ़त कायम
By Samsul HaqueNovember 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Results) की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सत्ता का समीकरण भी साफ होता दिख रहा है। 243 सीटों पर चल रही गिनती के बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए 156 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 81 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी 2 सीटों पर और अन्य दल व निर्दलीय 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सबसे दिलचस्प मुकाबला वीआईपी सीटों पर देखने को मिल रहा है। राघोपुर से तेजस्वी यादव एनडीए उम्मीदवार सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। महुआ से तेजप्रताप यादव भी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तारापुर से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पटना़ और मोतिहारी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। काउंटिंग केंद्रों के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात है और कई जिलों में वाटर कैनन तक लगा दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत काबू पाया जा सके।

2025 के चुनाव दो चरणों में हुए थे और इस बार रिकॉर्ड 67.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2020 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है।

एग्जिट पोल ने दिए थे एनडीए को बढ़त के संकेत, रुझान कर रहे पुष्टि

दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी हुए अधिकांश एग्जिट पोल ने एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया था। शुरुआती काउंटिंग रुझान भी लगभग उसी दिशा में इशारा कर रहे हैं।

जनसुराज पार्टी को लेकर जो उम्मीदें थीं, वह पूरी होती नहीं दिख रही हैं। शुरुआती रुझानों में पार्टी सिर्फ दो सीटों पर आगे है।
सीमांचल की कई सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का भी प्रदर्शन फीका नजर आ रहा है।

हालांकि अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर में बदलाव संभव है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियां एनडीए के पक्ष में मजबूत लहर की ओर इशारा कर रही हैं।

दिग्गजों का हाल: कौन आगे, कौन पीछे

कई बड़े चेहरे शुरुआती राउंड में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
लखीसराय से भाजपा के विजय सिन्हा आगे चल रहे हैं।
छपरा से आरजेडी के खेसारी लाल यादव बढ़त में हैं।
दानापुर में आरजेडी के रीतलाल यादव आगे हैं।
लालगंज से बाहुबली अनंत सिंह की बेटी और आरजेडी प्रत्याशी शिवानी सिंह भी बढ़त बनाए हुए हैं।
बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं।

इन रुझानों ने पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल और दबी हुई धड़कनों की गति तेज कर दी है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या एनडीए अपनी बढ़त को अंतिम नतीजों तक बरकरार रख पाता है या मुकाबला किसी मोड़ पर करवट बदलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.