अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी राजनीति में एंट्री और नया धमाकेदार गाना। खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा सिंह के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ज्वाइन किया है और अब वे छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले खबर थी कि चंदा सिंह चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब खुद खेसारी मैदान में उतरकर फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं।
RJD में शामिल होने के तुरंत बाद ही खेसारी का नया गाना “जियो-जियो खेसारी” रिलीज़ हो गया है। गाने के बोल हैं—”जब अन्याय सिर उठाता है तो मैं दीवार बन जाता हूं, और जब अपने रोते हैं तो मैं हथियार बन जाता हूं।” इस गाने को खेसारी लाल और दानिश सबरी ने गाया है। वीडियो में खेसारी का नया स्वैग दिखता है, जिसमें वे भगवान शिव की आराधना भी करते नजर आते हैं। गाने का थीम जोश, ताकत और भावनाओं से भरा हुआ है।
सोशल मीडिया पर गाने के आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। फैंस ने उन्हें चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा—”हमारे विधायक भैया, तुफान हैं तुफान!” वहीं दूसरे यूजर ने संदेश दिया—”युवा नेता छपरा विधान सभा, सबका समर्थन आपके साथ है।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी अब अपनी आने वाली फिल्म ‘जमानत’ में नजर आएंगे, जिसका पहला लुक भी जारी हो चुका है। इसके अलावा, उनके लगातार नए-नए गाने जारी हो रहे हैं—’गजब तोहार नैना’, ‘लाल घघरी’, ‘आरती उतारह मां’ और ‘माई के झुलनवा’—जिन्हें श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है।

