अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रमुख पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को JDU ने 57 नामों की पहली सूची जारी की थी।
नई सूची के अनुसार नबीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद को टिकट दिया गया है। धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह, चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह, रुपौली से कलाधार मंडल, फुलपरास से शीला मंडल, कदवा से दुलालचंद गोस्वामी, बरारी से विजय सिंह निषाद, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, गोपालपुर से बुलो मंडल समेत कई नए और अनुभवी चेहरे चुनावी मैदान में हैं।
झाझा से दामोदर रावत, नवादा से विभा देवी, बेलागंज से मनोरमा देवी, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह, घोसी से ऋतुराज कुमार, जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी और चैनपुर से मंत्री जमा खान को प्रत्याशी बनाया गया है। काराकाट से महाबली सिंह और कहलगांव से शुभानंद मुकेश मैदान में उतरेंगे।
एनडीए में सीटों का बंटवारा—चुनावी तस्वीर साफ
एनडीए गठबंधन ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोजपा (रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।
चुनावी अभियान तेज
पहला चरण 6 नवंबर, दूसरा 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी। दलों के नामांकन, घोषणाएं और रणनीति के साथ चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है।
इस खबर को भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: JDU की पहली 57 उम्मीदवारों सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं को मिला मौका

