Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय टॉप पर
Bihar

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय टॉप पर

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 18 जिलों की 121 सीटों पर 53.77% मतदान दर्ज किया गया। बेगूसराय ने सबसे ज्यादा, जबकि पटना ने सबसे कम वोटिंग दर्ज की।
By Samsul HaqueNovember 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार में आज पहले चरण के मतदान को लेकर जनता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर तक पूरे जोश के साथ जारी रही। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 53.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बेगूसराय में सबसे ज्यादा, पटना में सबसे कम मतदान

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, बेगूसराय जिला 59.82% वोटिंग के साथ सबसे आगे है। वहीं, मधेपुरा में 55.96% और मुंगेर व मुजफ्फरपुर में 58.40% मतदान दर्ज किया गया है। राजधानी पटना में 48.69% मतदान हुआ है, जो राज्य में सबसे कम है। ग्राम्य इलाकों में लोगों में मतदान को लेकर अधिक जोश देखा गया, जबकि शहरी बूथों पर दोपहर तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही।

कई जिलों में उम्मीद से बेहतर मतदान

गोपालगंज में 58.17%, लखीसराय में 57.39%, सहरसा में 55.22%, समस्तीपुर में 56.35% और वैशाली में 53.63% मतदान हुआ है। शेखपुरा में 49.37% और भोजपुर में 50.07% वोटिंग दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी इस बार उल्लेखनीय रही।

शाम छह बजे तक जारी रहेगा मतदान

पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और सुरक्षा बलों की तैनाती हर बूथ पर की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.