Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में डीईओ की बड़ी समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
Bihar

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में डीईओ की बड़ी समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। वाहनों की व्यवस्था, सुरक्षा, आचार संहिता और मतगणना स्थल पर खास जोर दिया गया।
एडिटरBy एडिटरSeptember 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में चुनाव से जुड़ी सभी अहम व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीईओ ने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य अत्यंत संवेदनशील और दायित्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ दायित्व निभाएं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

वाहन व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के लिए प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों का पूर्व सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति विधानसभावार आकलन करें। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो।

विधि-व्यवस्था को लेकर कहा गया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची अपडेट की जाए। फ्लैग मार्च और शांति समिति की बैठकों को प्राथमिकता दी जाए ताकि लोगों में भरोसा कायम हो सके।

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया गया। राजनीतिक दलों की गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग और सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

मतगणना और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर डीईओ ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कवरेज, डबल लॉक व्यवस्था और 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए। मतगणना स्थल की संरचना और कर्मियों की तैनाती भी समय पर पूरी हो।

बैठक में जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे और सभी को अपने-अपने दायित्व स्पष्ट रूप से सौंपे गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अफीम की खेती नष्ट, बंदूक और नकदी बरामद

March 11, 2026

बोकारो में खूनी संघर्ष: रणक्षेत्र बना DAV स्कूल परिसर, कार फूंकी, गवाह गायब!

March 11, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध की आहट से जमशेदपुर में हाहाकार, ₹2000 में मिल रहा गैस सिलेंडर!

March 11, 2026

RECENT ADDA.

चांद पर टला महाविनाश का खतरा, एस्टेरॉयड 2024 वायआर4 ने लिया यू-टर्न!

March 12, 2026

32 नहीं, पूरे 42 दांतों का मालिक है यह शख्स, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाया नाम

March 12, 2026

ईरान से जंग में अमेरिका ने दो दिन में फूंके 5.6 अरब डॉलर, खाली हुए गोदाम!

March 12, 2026

ईरानी ड्रोनों के आगे अमेरिका ने टेके घुटने, अब यूक्रेन के आगे फैलाया हाथ!

March 12, 2026

क्रिकेट का रोमांच शुरू! जानें पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

March 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.