Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»अबूझमाड़ के बाद बड़ा झटका! सुकमा-बीजापुर में टॉप नक्सली मंगड़ू समेत 12 ढेर
India

अबूझमाड़ के बाद बड़ा झटका! सुकमा-बीजापुर में टॉप नक्सली मंगड़ू समेत 12 ढेर

एडिटरBy एडिटरJanuary 3, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले (Sukma Naxal Encounter) में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। किस्टाराम इलाके के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुल 12 नक्सली मारे गए हैं। अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण कर रहे हैं। इलाके में रुक-रुककर फायरिंग की खबरें आ रही हैं, जिससे साफ है कि ऑपरेशन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

मंगड़ू समेत 12 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

कोंटा-किस्टाराम के जंगलों में हुए इस एनकाउंटर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी का सचिव वेट्टी मुका उर्फ मंगड़ू भी शामिल है, जिसे संगठन का अहम रणनीतिक चेहरा माना जाता था। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से AK-47, इंसास राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद भी मिला है, जिससे नक्सलियों की तैयारी और इरादों का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कौन था वेट्टी मुका उर्फ मंगड़ू

जानकारी के अनुसार मंगड़ू सुकमा जिले का ही रहने वाला था और लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वह क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं की साजिशों से जुड़ा माना जाता था। सुरक्षाबलों के अनुसार उसके पास से AK-47 के अलावा टैबलेट, सोलर प्लेट, बैटरी, स्मार्टफोन, वॉकी-टॉकी और रेडियो जैसे आधुनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं। इससे साफ होता है कि नक्सली अब तकनीक के जरिए अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

बीजापुर में भी जारी है नक्सल विरोधी अभियान

सुकमा के साथ-साथ बीजापुर जिले में भी नक्सल विरोधी कार्रवाई तेज है। दक्षिण बीजापुर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान 3 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 नक्सली ढेर हो गए। यहां भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है और पूरे इलाके में सघन तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षाबलों का सख्त संदेश

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक मोड में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। सुकमा और बीजापुर की ये सफलताएं नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : अबूझमाड़ मुठभेड़ में टॉप नक्सली बशव राजू सहित 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026

RECENT ADDA.

नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026

शराब से खजाना लबालब : ₹4013 करोड़ का राजस्व, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

April 16, 2026

हाईकोर्ट ने DGP से पूछा : सिर्फ छोटे पुलिसवालों पर गाज क्यों?

April 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.