Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कपाली में फायरिंग कर बैंक एजेंट से डेढ़ लाख की बड़ी लूट घटना
Jharkhand

कपाली में फायरिंग कर बैंक एजेंट से डेढ़ लाख की बड़ी लूट घटना

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saraikela news : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने आरबीएल बैंक के एक एजेंट को निशाना बनाते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, लेकिन एजेंट झुक जाने के कारण बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार आरबीएल बैंक के एजेंट नरन भगत कपाली क्षेत्र में ग्राहकों से लोन की राशि की वसूली करने पहुंचे थे। अंसार नगर डेमडुबी मस्जिद हनफिया रज़विया इलाके से कलेक्शन करने के बाद वह पारडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तन्नू जनरल स्टोर के समीप एक युवक ने उन्हें रोक लिया और हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली से बचने के लिए नरन भगत तुरंत झुक गए, जिससे उनकी जान बच गई।
फायरिंग के बाद अपराधी उनका बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक टैब और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना को दो अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया। एक बदमाश पहले से ही कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

RECENT ADDA.

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.