अपनी भाषा चुनेें :
गुमला/बिशनपुर: गुमला पुलिस अधीक्षक हरि बिन जमा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा-विरोधी अभियान के तहत बिशनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में नशापान पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार लोगों को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से करीब 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बिशनपुर थाना मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों और नशे के स्रोत के बारे में गहन छानबीन कर रही है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, जिनमें तीन गुमला जिले के और एक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी हैशिवा कुमार साहु 22 वर्ष पिता मनोज साहु डी०एस०पी० रोड, थाना गुमला,रोजामत अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता स्व० समरुद्दीन अंसारी राजा कॉलनी, थाना गुमला,दीपक चिक बडाईक उम्र 22 वर्ष पिता गंगेश्वर बड़ाईक मुरली बगीचा, थाना गुमला, वर्षा रानी भगत उम्र 25 वर्ष आशित भगत झाबर, थाना दिपका (कोरबा, छत्तीसगढ़) का है।बिशनपुर पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक हरि बिन जमां ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

