Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गुमला में अवैध बालू उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
#Trending

गुमला में अवैध बालू उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriDecember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला: जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा नागफेनी में आज बड़ी कार्रवाई की गई। गस्ती पदाधिकारी, खान निरीक्षक गुमला तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा।

जांच के दौरान नागफेनी पुल सूर्य मंदिर के समीप और कोयल नदी पुल के पास अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में लगभग 230 घनफीट बालू लदा हुआ पाया गया। मौके पर की गई जांच में किसी भी ट्रैक्टर के पास बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे, जिससे अवैध उत्खनन और परिवहन की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान विधिवत जप्ती सूची तैयार करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को बालू लदी ट्रॉली सहित जब्त कर लिया गया। प्रशासन द्वारा संबंधित ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, झारखंड लघु खनिज नियमावली, 2004 तथा झारखंड मिनरल (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियम, 2017 के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और राजस्व की क्षति रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी इसराइल पूर्ति ढेर

April 30, 2026

साहिबगंज में ‘कमीशनखोरी’ का नंगा नाच: PM आवास और डेथ के सर्टिफिकेट पर भी वसूली!

April 30, 2026

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

RECENT ADDA.

कोल्हान में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी इसराइल पूर्ति ढेर

April 30, 2026

साहिबगंज में ‘कमीशनखोरी’ का नंगा नाच: PM आवास और डेथ के सर्टिफिकेट पर भी वसूली!

April 30, 2026

सावधान! अगले 3 घंटे झारखंड के इन 5 जिलों पर भारी, आसमान से बरसेगी ‘आफत’

April 30, 2026

सिमडेगा में दरिंदगी: शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दु’ष्क’र्म, 4 गिरफ्तार

April 30, 2026

गुमला: चैनपुर में अंचल कर्मी को चप्पलों से पीटा, जमीन मापी के दौरान बवाल; देखें VIDEO

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.