Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताना पड़ सकता है भारी : एस अली
#Trending

मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताना पड़ सकता है भारी : एस अली

By Samsul HaqueOctober 29, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। अल्पसंख्यक मामलों के विशेषज्ञ सह सामाजिक संगठन ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया) के अध्यक्ष एस अली ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मुस्लिम प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं जताने अर्थात चुनावी टिकट देने में पक्षपात करने पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा है राजनीतिक दलों द्वारा जमीनी हकीकत से दूर होकर इस प्रकार का निर्णय लेना उन्हें भारी पड़ सकता है।

राज्य में मुसलमानों की कुल 15 फीसदी आबादी है। इस आबादी के अनुसार झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं वामदल आदि दलों को मिलाकर मुसलमानों को कम से कम 12 सीट पर टिकट प्रदान करना चाहिए जबकि इसके विपरीत झामुमो ने 43 में से महज तीन एवं कांग्रेस ने 29 में से केवल दो मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया है, जो एक प्रकार से मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक हत्या है। कुल मिलाकर झामुमो एवं कांग्रेस ने केवल पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर सेक्यूलर पुल को पार करने एवं चुनाव जीतने की रणनीति बनाई है, जो मुसलमानों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। यह सीट शेयरिंग का 10 फीसद भी नही है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व 2009 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने कुल आठ सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे।

राज्यभर के मुस्लिम उपजातियों में विशेष पकड़ रखने वाले श्री अली ने पब्लिक अड्‌डा से बातचीत के क्रम में बताया कि  राजद एवं वामदल ने इस बार मुस्लिम प्रत्याशियों को सिरे से खारिज कर दिया है। यही कारण है कि उन्होंने एक भी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारे जबकि 10 सीट पर चुनाव लड़ रही आजसू ने भी महज एक सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार पर भरोसा जताकर मुसलमानों को खुश करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा पांच फीसद आबादी वाले ईसाई समुदाय से झामुमो ने 6 और कांग्रेस ने 3 कुल 9 सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो स्वागत योग्य है। गौरतलब हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 81 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.