Health News: अक्सर हम अच्छी नींद के लिए महंगे गद्दे या शांत कमरे की तलाश करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके कपड़े भी आपकी नींद के दुश्मन हो सकते हैं? लंदन से आई एक ताज़ा हेल्थ रिपोर्ट ने नींद और कपड़ों के संबंध को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रात को बिना कपड़ों के सोना यानी ‘न्यूड स्लीपिंग’ न केवल गहरी नींद के लिए जरूरी है, बल्कि यह शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है।
तापमान का खेल और गहरी नींद
रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे शरीर का एक प्राकृतिक चक्र है। गहरी नींद में जाने के लिए शरीर के तापमान का थोड़ा गिरना जरूरी होता है। जब हम मोटे या टाइट कपड़े पहनकर सोते हैं, तो शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे नींद बार-बार टूटती है। बिना कपड़ों के सोने से शरीर जल्दी ठंडा होता है और आप उस ‘डीप स्लीप’ मोड में पहुंच जाते हैं जहाँ शरीर खुद की मरम्मत (Repair) करता है।
हार्मोनल बैलेंस और जवां त्वचा
अच्छी नींद के दौरान हमारा शरीर मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन रिलीज करता है। ये वही हार्मोन्स हैं जो हमारी इम्युनिटी बढ़ाते हैं और बढ़ती उम्र के असर को थाम लेते हैं। कपड़ों के बिना सोने से त्वचा को खुलकर सांस लेने का मौका मिलता है। डॉक्टरों का कहना है कि टाइट अंडरगारमेंट्स पहनने से पसीना और बैक्टीरिया जमा होते हैं, जिससे महिलाओं में यीस्ट इंफेक्शन और पुरुषों में त्वचा की जलन का खतरा बढ़ जाता है। हवा के सीधे संपर्क में रहने से प्राइवेट पार्ट्स की सेहत बेहतर रहती है।
वजन घटाने में भी मददगार!
शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ठंडे तापमान में सोने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। शरीर खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता है। साथ ही, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से मांसपेशियों की थकान मिटती है और आप सुबह एकदम फ्रेश महसूस करते हैं। तो अगर आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं, तो एक बार इस प्राकृतिक तरीके को आजमाकर देखना आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
इस खबर को भी पढ़ें : गलत दिशा में सोना बना सकता है बीमार और दरिद्र, जानिए सही नियम



