अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Lifestyle Desk: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता के पास इतना समय नहीं है कि वे बच्चों को प्यार से मनाकर खाना खिलाने में वक्त दे पाएं। ऐसे में अधिकतर अभिभावक समय बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का सहारा लेते हैं, क्योंकि बच्चे मोबाइल या फोन देखते हुए फटाफट खाना खा लेते हैं। यह धीरे-धीरे उनके मन बहलाने की जरूरत बन जाता है। माता-पिता भी इस बात से खुश हो जाते हैं कि चलो फोन या टीवी देखते ही सही, बच्चा कम से कम खाना तो खा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह शॉर्टकट बच्चे की सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है?
Read more: खबरदार! कहीं आपके लाडले की ये 3 छोटी गलतियां भविष्य तो बर्बाद नहीं कर रहीं?
एक रिपोर्ट के अनुसार, जो बच्चे टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाते हैं, वे आगे चलकर खाने को लेकर बहुत नखरे करने लगते हैं। ऐसे बच्चों में छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने की प्रवृत्ति भी देखी गई है। टीवी-मोबाइल देखते हुए खाने वाले 10 साल तक के बच्चों में मोटापे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है और वे ओबेसिटी का शिकार हो जाते हैं, जो आगे चलकर कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने की सख्त चेतावनी दी है। इस रिपोर्ट में 5 साल से कम उम्र के बच्चों का स्क्रीन टाइम तय किया गया है। बच्चों का ज्यादा स्क्रीन टाइम उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। रिपोर्ट में बच्चों को मोबाइल, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से पूरी तरह दूर रहने की हिदायत दी गई है।
Read more: सावधान! बच्चों के टिफिन में कहीं आप भी तो नहीं दे रहीं ये ‘मीठा जहर’? आज ही जानें
खाना खाते समय टीवी देखने के नुकसान—
1. खाते समय टीवी देखने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है।
2. टीवी देखते हुए खाना खाने से सारा ध्यान टीवी या फोन पर होता है, इस वजह से बच्चे ओवरईटिंग करते हैं।
3. ज्यादातर बच्चे जब टीवी-फोन देखते हैं तो उस समय जंक फ़ूड ही खाना पसंद करते है।
4. टीवी-मोबाइल देखते समय डिनर या लंच करने से बच्चे काफी जल्दी से मोटापे के शिकार हो जाते हैं।
5. टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाने से उनके पोषण की कमी हो सकती है। वे जरूरी पोषक तत्व पा नहीं सकते हैं।
6. टीवी या फोन देखकर खाना खाने वाले बच्चे समाजिक तौर पर कमजोर हो सकते हैं. उनमें स्किल्स में कमी आ सकती है।
7. टीवी-मोबाइल देखते हुए बच्चे बिना बोले खाना खाते हैं, जो उनके बोलने की क्षमता यानी कम्युनिकेशन प्रभावित करता है.
8. आंखों से पानी आने, रोशनी कम होने या ड्राईनेस की समस्या
9. मोबाइल देखने के चक्कर में बच्चों को खाने की पहचान नहीं हो पाती, जो भी सामने आया उसके बारे में बिना जाने ही खा लेते हैं!
10. मोबाइल-टीवी में खोने की वजह से चीजों को याद नहीं रख पाते हैं।
इसलिए, समय रहते इस आदत को बदलें ताकि आपका बच्चा स्वस्थ रह सके।
Read more: खबरदार! बच्चों की थाली से गायब ये चीजें बना रही हैं उन्हें शुगर का मरीज

