अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ यादव बैठा ने बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को जनता से जुड़े लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने और वित्तीय साक्षरता अभियान को गति देने का सख्त निर्देश दिया।बैठक के दौरान मुख्य रूप से कृषि ऋण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करने का निर्देश दिया।बीडीओ यादव बैठा ने लाभुकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए बैंकों को री-केवाईसी के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही, यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा कि लाभुक अपने री-केवाईसी फॉर्म संबंधित पंचायत भवनों में भी जमा करा सकें, ताकि उन्हें बैंक की शाखा तक न जाना पड़े। इसके अतिरिक्त, बच्चों के खातों की एनपीसीआई मैपिंग के बारे में भी लाभुकों को जागरूक करने पर ज़ोर दिया गया।बीडीओ ने बीएलबीसी की भूमिका को मजबूत करते हुए निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के खाते में राशि का हस्तांतरण शीघ्रता से किया जाए और किसानों को फसल क्षति राशि का भुगतान समय पर सुनिश्चित हो।यह बैठक अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, सहकारिता बैंक चैनपुर के प्रबंधक सुधाकर शेतु, और ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

