अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेसा कानून के प्रारूप में आवश्यक संशोधन को लेकर एक सुझाव पत्र सौंपा।
मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि पेसा कानून झारखंड जैसे आदिवासी बहुल प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कानून न केवल ग्राम सभा की भूमिका को मजबूत करेगा, बल्कि गांव के विकास, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी अहम योगदान देगा।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग ने इस कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। इन्हीं प्रयासों को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव मंत्री को दिए हैं, जिनमें ग्राम सभा को अधिक अधिकार देने, स्थानीय संसाधनों के प्रबंधन में पंचायत की भागीदारी बढ़ाने और पारंपरिक व्यवस्था को संरक्षित रखने जैसे बिंदु शामिल हैं।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बंधु तिर्की के सुझावों की सराहना की और आश्वासन दिया कि इन्हें गंभीरता से विचार में लिया जाएगा।

