Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बाबा दिशोम गुरु के सपनों को पूरा करेगा उनका बेटा: CM हेमंत सोरेन
Jharkhand

बाबा दिशोम गुरु के सपनों को पूरा करेगा उनका बेटा: CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया और वीर शहीद निर्मल महतो को नमन किया। उन्होंने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
By Samsul HaqueAugust 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सीएम स्वर्गीय शिबू सोरेन को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में हेमंत सोरेन ने कहा, “बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को उनका बेटा पूरा करेगा। हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।”

वीरों और क्रांतिकारियों की वीर भूमि है हमारा झारखण्ड!

इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखण्ड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।

वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें!
झारखण्ड के वीर अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 8, 2025

सीएम ने इस मौके पर झारखंड आंदोलन के महानायक और वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया। उन्होंने लिखा, “वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है हमारा झारखंड। इसी वीर भूमि के माटी पुत्र, महान आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें, झारखंड के वीर अमर रहें।”

बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा…

हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। pic.twitter.com/Ac2p1LcMjK

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 8, 2025

शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके परिवार और अनुयायियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार तीन कर्म का आयोजन किया। अब 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादश संस्कार संपन्न होगा।

रामगढ़ जिला प्रशासन देशभर से आने वाले अनुयायियों, राजनीतिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां कर रहा है। बताया जा रहा है कि इन दिनों शिबू सोरेन का पैतृक गांव, जो रामगढ़ जिले के गोला अंचल में स्थित है, श्रद्धालुओं और अनुयायियों से भरा हुआ है।

स्वर्गीय शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार इसी गांव में किया गया था और अब यहीं पर उनका श्राद्ध कर्म हो रहा है। अनुयायियों का कहना है कि दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पित था, और अब हेमंत सोरेन उसी राह पर उनके सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

RECENT ADDA.

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.